Free Fire 4th Anniversary Update के साथ इस गेम में नए Characters, Pets, Gun, Weapons, Map और Game Mode को जोड़ा जा रहा है। हमने अपने इस आर्टिकल में उन सभी चीजों के बारे में बताया है जिसे फ्री फायर अपडेट के साथ जोड़ा जा रहा है।
Free Fire में पिछले कई वर्षों बहुत सारे अपडेट्स आए हैं और यह गेम लगातार लोगों का पसंदीदा गेम बनता चला गया है। इस वजह से Free Fire का मोबाइल गेमिंग इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम हो चुका है। Free Fire OB29 update को “4nniversary” कहा जाता है, जिसे हाल ही में जारी किया गया है। Also Read – Free Fire MP40 गन के लिए इन 5 Gun Skins का करें इस्तेमाल, धांसू हो जाएगा Damage Rate
इस अपडेट से गेम में कई नए कंटेंट्स को जोड़ा गया है जैसे कि एक नया मोड, एक नया वेपन और बहुत कुछ। Free Fire के नए कंटेंट को देखने और यूज करने के लिए आप अपने एंड्रॉयड या आईओएस डिवाइस में नए अपडेट को डाउनलोड कर सकते हैं। Also Read – Free Fire Redeem Code for 6th August: आज के रिडीम कोड में मिलेंगे कई रिवार्ड्स, जानें कैसे करें इस्तेमाल
Free Fire 4th Anniversary अपडेट की डिटेल्स
Characters
इस नए अपडेट के जरिए इस गेम में Dimitri और Thiva नाम के दो कैरेक्टर्स को जोड़ा गया है। ये कैरेटर्स पॉपुलर DJ duo Dimitri Vegas & Like Mike पर आधारित हैं। Also Read – Free Fire Wonderland APK: ऐसे करें एंड्रॉइड पर डाउनलोड, जानिए पूरा तरीका
Dimitri को 12 अगस्त से शुरू होने वाले टॉप-अप इवेंट के माध्यम से खेल में जोड़ा जाएगा, जबकि Thiva को 28 अगस्त को मुफ्त में उपलब्ध कराया जाएगा।
Pet
Sensei Tig नाम के एक नए पेट को भी Free Fire OB29 अपडेट के जरिए जोड़ा गया है। इस पेट के पास एक स्किल है, जिसका नाम Nimble Ninja है। इस स्किल्स की वजह से विरोधी प्लेयर्स की man-marking एबिलिटी कम हो जाती है।
Game Mode
1 vs 1 Lone Wolf mode को भी इस Fire with the 4th anniversary अपडेट में जोड़ा गया है, जिसका इंतजार बहुत सारे गेमर्स कर रहे थे। डेवलपर्स ने इस नए मोड के लिए एक नया मैप भी क्रिएट किया है, जिसका नाम ‘Iron Cage’ है। यह मोड जल्द ही उपलब्ध कराया जाएगा।
Item request
यह सबसे उपयोगी फीचर्स में से एक है, जिसे इस नए अपडेट के साथ जोड़ा गया है। इस नए फीचर के साथ प्लेयर्स अब अपने साथियों से क्लैश स्क्वाड मोड में आइटम रिक्वेस्ट कर पाएंगे।
Grenade range
फ्री फायर के ट्रेनिंग ग्राउंड में एक नई ग्रेनेड रेंज भी जोड़ी गई है। प्लेयर्स अब अपने ग्रेनेड फेंकने की स्किल्स का अभ्यास कर सकते हैं और इस रेंज में अपने ओवरऑल गेमप्ले को बेहतर कर सकते हैं।
AC80
इस नए अपडेट के साथ एक नया वेपन भी जोड़ा गया है, जिसका नाम AC80 है। यह Marksman Rifle कैटेगरी से ताल्लुक रखता है। इस वेपन के साथ Muzzle, grip, और stock अटैच होते हैं।
AC80 की पॉवर
- Base Damage: 50
- Rate of Fire: 0.45
- Magazine: 10
Leaks
फ्री फायर डेवलपर्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से खुलासा किया है कि जल्द ही गेम में एक नई Evo Gun Skin जोड़ी जाएगी।जाने-माने डेटा माइनर, KnightClown के अनुसार, Skin को XM8 – Destiny Guardian कहा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह भारतीय सर्वर पर फेड व्हील के माध्यम से 7 अगस्त से उपलब्ध होगा।