Rajasthan Police Constable Recruitment 2021: जस्थान पुलिस में आगामी दो वर्षों में पुलिस कॉन्स्टेबल के 8,438 पदों पर भर्ती करेगी। इसके लिए गृह विभाग के प्रस्ताव पर वर्ष 2021-22 और वर्ष 2022-23 के दौरान इन पदों पर भर्ती के लिए प्रशासनिक स्वीकृति दी है।
Rajasthan Police Constable Recruitment 2021: जस्थान पुलिस में आगामी दो वर्षों में पुलिस कॉन्स्टेबल के 8,438 पदों पर भर्ती करेगी। इसके लिए गृह विभाग के प्रस्ताव पर वर्ष 2021-22 और वर्ष 2022-23 के दौरान इन पदों पर भर्ती के लिए प्रशासनिक स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर जानकारी दी है।
राज्य सरकार राजस्थान पुलिस में आगामी दो वर्षों में पुलिस कॉन्स्टेबल के 8,438 पदों पर भर्ती करेगी। इसके लिए गृह विभाग के प्रस्ताव पर वर्ष 2021-22 और वर्ष 2022-23 के दौरान इन पदों पर भर्ती के लिए प्रशासनिक स्वीकृति दी है।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) June 4, 2021
प्रस्ताव के अनुसार, राज्य बजट 2021-22 के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के क्रम में वित्त वर्ष 2०21-22 के दौरान राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल के 4438 रिक्त पदों और वर्ष 2022-23 के दौरान कांस्टेबल के 4000 रिक्त पदों पर जयपुर स्थित पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड राजस्थान द्वारा भर्ती की जाएगी।
Read More: विभिन्न विभागों में टेक्निकल और नॉन टेक्निकल स्टाफ के पदों पर निकली हजारों नौकरियां, जल्द करें अप्लाई
आपको बता दें कि वर्तमान में पुलिस विभाग में कांस्टेबल के 5438 पदों पर भर्ती अभी चल रही है। चालानी गार्ड के 438 पदों को भी सृजित किया गया है। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए जल्द ही जिलेवार रिक्तियों के संख्या का आंकलन किया जाएगा और उसके बाद भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।
राज्य सरकार के इस निर्णय से युवाओं को नौकरी के अवसर मिल सकेंगे। साथ ही, बड़ी संख्या में पुलिस विभाग में रिक्त पदों के भरे जाने से कानून-व्यवस्था के प्रबंधन एवं अपराध नियंत्रण के कार्य और अधिक प्रभावी रूप से हो सकेंगे।
Read More: सीसीआई में इंजीनियर के पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई
पात्रता
पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए दसवीं पास युवा आवेदन के पात्र हैं। अभ्यर्थी का शारीरिक रूप से स्वस्थ होने के साथ ही मेडिकल फ़ीट भी होना जरुरी है।
चयन प्रक्रिया
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जाता है।
Read More: कोंकण रेलवे में अकाउंट्स असिस्टेंट और सेक्शन ऑफिसर के पदों पर निकली भर्तियां, 1 जुलाई तक करें आवेदन
Web Title: Rajasthan Police Constable Recruitment 2021 Full Details